छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डबरा में तालाब में CAF जवान का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दिलीप कुमार साहू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान छुट्टी पर अपने ससुराल आया हुआ था।
सुबह तालाब में शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए FSL अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
#sakti #chhattisgarhnews #dabra #cafjawan #dilipsahu #policeinvestigation #breakingnews #localnews #latestnews #deathinvestigation #mpnews #madhyapradesh #caf #jawan #death
ndtv_news