लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 11 दिनों से फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे को यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।
9 अक्टूबर 2026 को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद युवा कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। इस मामले में शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की बात सामने आई थी।
फरारी के दौरान श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था और शिवा की मौत को आत्महत्या बताया था। वहीं, मामले में हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, श्रद्धा की गिरफ्तारी के बाद भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
#shradhadubey #shivasharmadeathcase #lucknownews #upstf #nagpurarrest #crime news #crimeupdate #breakingnews #indianews #viralnews #latestnews #shorts #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trendingshorts #trendingreels #trendingnow
ndtv_news