मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुराने बयान को लेकर निशाना साधा है। पटवारी ने अपने बयान में नवंबर 2028 का जिक्र करते हुए कांग्रेस की ओर से सुधार करने की बात कही।
जीतू पटवारी ने महंगाई, बेरोजगारी और वोट चोरी के मुद्दों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, चुनाव में गड़बड़ी या वोटों के साथ हेरफेर की आशंका से लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा प्रभावित होता है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
#jitupatwari #jyotiradityascindia #madhyapradeshpolitics #congress #bjp #mpnews #politicalnews #inflation #unemployment #votechori #breakingnews
ndtv_news