PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- 'परिवार पार्टी पर बोझ बन चुका है!' । Breaking News

  • 6:00
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशों में भारत की छवि खराब करने और देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व पर तंज कसते हुए ‘फेल प्रोडक्ट की लॉन्चिंग’ वाली टिप्पणी भी की। पीएम मोदी ने संसद में विपक्ष की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के रवैये से दूसरे विपक्षी दलों के युवा सांसदों को अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस सरकार की आलोचना करने वाले अन्य लोगों और आंदोलनों की आवाज भी दबा देती है। #pmmodi #narendramodi #congress #rahulgandhi #indianpolitics #politicalnews #bjp #parliament #opposition #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो