Naxal Surrender: हथियार छोड़ रोजगार की ओर बढ़े नक्सली, सुनिए क्या कहा? NDTV MPCG News | Balaghat

  • 3:44
  • प्रकाशित: मार्च 16, 2026

Balaghat News: नक्सलवाद और हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में लौटने वाले पूर्व नक्सलियों के जीवन में अब एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ रहा है। शासन की 'नक्सल पुनर्वास नीति' और बालाघाट पुलिस प्रशासन के निरंतर प्रयासों से अब ये लोग आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। बालाघाट जिले में 10 से अधिक आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास प्रशिक्षण (Skill Training) से जोड़ा गया है। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्हें सिलाई मशीन चलाने और कपड़े सिलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि जो कल तक पुलिस के खिलाफ थे, वे आज पुलिस की वर्दी सिलना सीख रहे हैं। #NaxalRehabilitation #MainstreamSociety #BalaghatPolice #SkillDevelopment #NaxalSurrender #NewBeginning #SelfEmployment #MadhyaPradeshNews #TransformationStory #PoliceWelfare #Empowerment #SkillIndia

संबंधित वीडियो