ग्वालियर बिजली कंपनी अफसरों की हठधर्मिता और लापरवाही के कारण 61 वर्षीय सहायक लाइनमैन बीते 4 दिनों से जिंदगी-मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहा है. बीते मंगलवार को बिरला नगर स्थित श्याम मंदिर के सामने मौजूद सब स्टेशन में काम के दौरान पोटेंशियल ट्रांसफार्मर (पीटी) बर्स्ट होने से उसकी बुशिंग सहायक लाइनमैन हरिओम शर्मा के सिर पर गिर गई. इससे उनके सिर की हड्डी टूट गई, अब उनका इलाज सेवा नगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. #GwaliorNews #ElectricityDepartment #AccidentNews #MPNews #BreakingNews #WorkerSafety #PowerDepartment #Gwalior #TopNews