Bhopal Hindi News: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. डीजीपी (DGP) ने सभी पुलिस कर्मियों और अफसरों की छुट्टियां कैंसिल (Leave Cancelled of MP Police) कर दी हैं. अब सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. डीजीपी ने अगले आदेश तक छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया है. इसके अलावा राजधानी भोपाल में नगर निगम ने शुक्रवार से मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. भोपाल में नवरात्रि, चेट्रीचंड्र, रामनवमी, महावीर जयंती और बुध जयंती के दिन सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी. #MPPolice #Bhopal #BreakingNews #FestivalAlert #TopNews #Police #Security #MPNews