MP Congress News : MP कांग्रेस में बड़े बदलाव! नई कार्यकारिणी का खाका तैयार? इनकी हो सकती है छुट्टी

  • 6:49
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
MP Congress News : MP कांग्रेस में बड़े बदलाव! नई कार्यकारिणी का खाका तैयार? इनकी हो सकती है छुट्टी मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी के फेरबदल की तैयारी चल रही है। संगठन में 50:50 फॉर्मूला लागू किए जाने की चर्चा है, जिसके तहत 50 प्रतिशत पुराने पदाधिकारी बरकरार रह सकते हैं और 50 प्रतिशत नए चेहरों को मौका मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, 17 प्रदेश उपाध्यक्षों में से 7 और 71 महासचिवों में से करीब 35 पदों पर बदलाव संभव है। पिछले दो साल के कामकाज और वरिष्ठ नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर सूची तैयार की जा रही है। राहुल गांधी के दौरे के बाद और 12 दिसंबर के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा संभव बताई जा रही है। #mpcongress #congress #madhyapradesh #mpnews #congresscommittee #jitu patwari #rahulgandhi #congressnews #organizationalchange #50percentformula #politicalnews #mp politics #congressworkers #2028election #breakingnews ndtv_news

संबंधित वीडियो