Indore Body Identification: सिर में लगी सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से हुई Vinay Solanki की पहचान, 3 दोस्त हिरासत में
इंदौर में मिले शव की पहचान पुलिस ने सिर में लगी सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से की है। प्लेट के नंबर के जरिए गुजरात की कंपनी और अस्पताल के रिकॉर्ड तक पहुंचकर पुलिस ने शव की पहचान एयरोड्रम निवासी विनय सोलंकी के रूप में की। विनय 21 नवंबर की रात घर से निकले थे। पुलिस ने मामले में तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक जैकेट को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्या के मामले का खुलासा किया जाएगा। जांच जारी है।
#indore #indoremurdercase #vinaysolanki #indorecrime #bodyidentification #surgicalplate #serialnumber #jacketdispute #murderinvestigation #indorepolice #gujaratcompany #crime news #madhyapradesh #breakingnews #ndtvhindi
ndtv_news