Bemetara Tomato Farmers : 3 तूफानों ने बर्बाद की टमाटर की फसल, लागत और मजदूरी निकालना भी मुश्किल
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में तीन तूफानों और बारिश ने टमाटर उत्पादक किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टमाटर की कैरेट, जो पहले ₹700 से ₹800 तक बिक रही थी, अब ₹250 से ₹300 तक आ गई है। कई किसानों को खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। एक किसान दीपक ने बताया कि 5 एकड़ में करीब ₹7 लाख की लागत लगाने के बाद भी फसल से खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी में टमाटर के दाम ₹5 से ₹20 किलो तक पहुंच गए हैं। शाजापुर में भी बढ़ती आवक के कारण कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम और बाजार की मार से किसान परेशान हैं।
#bemetara #tomatofarmers #tomatoprice #tomatocrop #farmerscrisis #chhattisgarhnews #shivpuri #shajapur #mpnews #madhyapradesh #farmersnews #cropdamage #tomatomarket #agriculture #breakingnews
ndtv_news