Sakti Domadih Case: पुलिस की पिटाई से डरकर Pond में कूदा युवक! मिला शव, पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग। Chhattisgarh Sakti News
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डोमाडीह गांव में दो दिन से लापता युवक महेश राम केवट का शव तालाब से बरामद हुआ है। 22 नवंबर की रात पुलिस की दबिश के दौरान कथित मारपीट से डरकर युवक के तालाब में कूदने का आरोप लगाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश के बाद सुबह करीब 6 बजे शव बरामद किया। ग्रामीण पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मौके पर जुआ चलने की सूचना पर दबिश दी गई थी। मामले की जांच जारी है।
#sakti #domadih #chhattisgarh #saktinews #policeallegation #missingperson #bodyrecovered #pondcase #sdrf #policeinvestigation #chhattisgarhnews #villagersprotest #fir #breakingnews #ndtvhindi
ndtv_news