Bhopal Expired Medicines : खुले में फेंकी एक्सपायर्ड दवाइयां, मेडिकल स्टोर पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना । MP NEWS
भोपाल के वार्ड नंबर 38 स्थित 80 फीट रोड पर खुले में बड़ी संख्या में एक्सपायर्ड दवाइयां, सिरिंज और इंजेक्शन मिलने का मामला सामने आया है। जांच में इन दवाइयों का संबंध अशोका गार्डन के एक मेडिकल स्टोर से सामने आया। नगर निगम ने मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई करते हुए ₹4,000 का स्पॉट फाइन वसूला है। एक्सपायर्ड दवाइयों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने के बजाय खुले में फेंकने से इंसानों और आवारा पशुओं की सेहत को खतरा हो सकता है। मामले की जांच जारी है।
#bhopal, #bhopalnews, #expiredmedicines, #medicalstore, #ashokagarden, #80feetroad, #mpnews, #madhyapradesh, #nagarnigam, #foodsafety, #medicalwaste, #medicinedisposal, #healthhazard, #mpbreakingnews, #hindinews
ndtv_news