Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ में माला बेचकर अपनी नीली आंखों से रातों-रात दुनिया भर में मशहूर हुई 'वायरल गर्ल' मोनालिसा (Monalisa) की शादी अब एक बड़े विवाद में तब्दील हो गई है। मध्यप्रदेश के खरगोन से सांसद गजेंद्र पटेल ने इस शादी को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने इसे एक "सुनियोजित षडयंत्र" बताते हुए PFI के शामिल होने की आशंका जताई है।सांसद गजेंद्र पटेल का कहना है कि उत्तरप्रदेश का लड़का और मध्यप्रदेश की लड़की की शादी केरल में होना और वहां के मंत्रियों की मौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने इस मामले को 'लव जिहाद' से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। #MonalisaViralGirl #MonalisaMarriageControversy #GajendraPatel #SanojMishra #LoveJihadAllegations #MonalisaArfanWedding #KeralaConspiracy #ViralGirlMonalisa #MPGajendraPatel #MonalisaNews