Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, CM Mohan ने मुआवजे का किया ऐलान

Dewas Firecracker Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले में गुरुवार को एक कथित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने इलाके को दहला दिया. टोंक कलां क्षेत्र में सुबह करीब 11:30 बजे हुए इस धमाके के बाद आग लग गई, जिससे कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई. शुरुआती जानकारी में जहां अधिक मौतों की आशंका थी, वहीं अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. विस्फोट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े दूर तक जा गिरे और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने भी इस हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं. 

संबंधित वीडियो