Murderer Kissu Tiwari Crime Story: मध्य प्रदेश में कटनी पुलिस के लिए कुख्यात बदमाश किस्सू तिवारी सिरदर्द बन गया था। वह साधु का रूप धरकर लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। दाढ़ी बढ़ाकर आरोपी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए गया था। पुलिस की टीम ने श्रीराम जन्मभूमि से आरोपी किस्सू तिवारी को गिरफ्तार किया था। वह अयोध्या थाना के घनी आबादी वाले इलाके में रह रहा था। किस्सू तिवारी पर कुल 22 मामले दर्ज थे।