इंदौर में फिल्म 'घूसखोर पंडित' (Ghooskhor Pandit) को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के टाइटल को लेकर ब्राह्मण समाज और श्री परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने कड़ा ऐतराज जताया है. इंदौर के मालवा मिल चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के निर्देशक मनोज वाजपेयी और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया.