MP Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र साहू के रूप में हुई है। सबसे दुखद बात यह है कि आरोपियों ने इस वारदात को सुरेंद्र के 8 साल के मासूम बेटे के सामने अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावरों ने सुरेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोद दिया। लहूलुहान हालत में जान बचाने के लिए भाग रहे युवक की आखिरकार अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। #IndoreMurder #CrimeNews #IndoreCrime #CCTVFootage #BreakingNews #MadhyaPradeshNews #JusticeForSurendraSahu #HeeraNagarIndore #CrimeUpdate #HindiNews #MPPolice #crimenews