MP News: ग्वालियर से एक बेहद हृदयविदारक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहे ग्वालियर के छात्र संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार, संस्कार ने आखिरी बार 5 मार्च को अपने परिवार से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी, लेकिन 7 मार्च को अचानक उसकी मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। आज 18 दिन बीत जाने के बाद भी मासूम बेटे का पार्थिव शरीर घर नहीं पहुँच सका है, जिसके कारण बिलखते परिजन सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। #SanskarSrivastava #GwaliorNews #ForensicScienceStudent #JusticeForSanskar #StudentDeathNews #GwaliorStudentDeath #InternationalNews #breakingnews #gwaliornews