Digvijaya Visit to Ayodhya: दिग्विजय 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन, BJP-Congress की बयानबाजी

  • 3:12
  • प्रकाशित: मार्च 24, 2026

Digvijaya Singh Visit to Ayodhya: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 26 मार्च को अयोध्या (Ayodhya) जाकर रामलला के दर्शन (Ram Lalla Darshan) करेंगे. यह राम मंदिर के शिलान्यास के बाद उनकी पहली अयोध्या यात्रा होगी. कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हनुमानगढ़ी, राम मंदिर व कनक भवन में दर्शन-पूजन करेंगे. दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

संबंधित वीडियो