मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस लाइन में विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधि-विधान से पुलिस के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
नरेंद्र सिंह तोमर ने दशहरे को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की शक्ति, समृद्धि और विजय की कामना की। वहीं, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने विजयादशमी को सकारात्मक ऊर्जा और समाज में नकारात्मक शक्तियों के पतन का प्रतीक बताया।
#gwalior #madhyapradesh #narendrasinghtomar #dussehra #vijayadashami #shastrapuja #gwaliorpolice #mppolitics #madhyapradeshnews #latestnews
ndtv_news