MP News : Dabra में नहर के पानी को लेकर किसानों का धरना । Breaking News

  • 1:10
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026
मध्य प्रदेश के डबरा में नहर से पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। किसानों की मांग थी कि धान की फसल तैयार होने तक नहर में नियमित रूप से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए। मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मिनीमाता बांगो नहर उपसंभाग, डबरा के अधिकारियों की ओर से किसानों को लिखित आश्वासन दिया गया कि धान की फसल तैयार होने तक नहर में नियमित रूप से पर्याप्त पानी देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही भविष्य में किसानों को अपनी मांगों के लिए चक्काजाम जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई। #dabra #dabranews #farmersprotest #canalwater #irrigation #farmersnews #madhyapradesh #mpnews #breakingnews #paddycrop #agriculture #irrigationdepartment #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो