मध्य प्रदेश के सागर से गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट की घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास अप्सरा टॉकीज क्षेत्र में एक गैराज में सवारी ऑटो में गैस भरी जा रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और ऑटो में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सुबह के समय हुई, जब आसपास भीड़ कम थी। राहत की बात यह रही कि उस वक्त ऑटो में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
#breakingnews #sagarnews #madhyapradesh #mpnews #gasrefilling #autoblast #autofire #fireincident #gasexplosion #railwaystation #latestnews #viralvideo
ndtv_news