MP News : Chhindwara अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत, लापरवाही के आरोप । Breaking

  • 5:10
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद विवाद खड़ा हो गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद ऑपरेशन में देरी हुई। परिजनों के मुताबिक, गर्भवती महिला कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उन्होंने ऑपरेशन की मांग की थी। रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हुई और कुछ समय बाद प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कोतवाली थाने के बाहर भी अपनी नाराजगी जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। डॉक्टरों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। #chhindwara #chhindwaranews #madhyapradesh #mpnews #breakingnews #hospitalnews #maternaldeath #newborndeath #medicalnegligence #district hospital #policeinvestigation #cctvfootage #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो