Chhattisgarh News : कहीं 120 फीट का रावण, तो कहीं बेटियां निभा रहीं रामायण के किरदार । Breaking News

  • 15:03
  • प्रकाशित: अक्टूबर 20, 2026
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। कोरबा के लाल मैदान में 120 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, इसे बनाने में करीब 45 दिन लगे। रावण के दस सिरों की मूवमेंट, लाल आंखें, अट्टहास, मुंह से निकलने वाला धुआं और आसमानी आतिशबाजी इस आयोजन के खास आकर्षण होंगे। बेमेतरा की कृषि उपज मंडी में लगभग 41 फीट ऊंचे रावण के दहन के साथ नशा मुक्ति का संदेश देने की तैयारी की गई है। यहां दशहरा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है। बाजार में जलेबी की दुकानों पर भी खास तैयारी देखने को मिली। वहीं, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के चरवाही गांव में बेटियां रामलीला के अलग-अलग किरदार निभाकर वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, रावण और मंदोदरी जैसे पात्रों को निभाकर वे गांव की रामलीला को नई पहचान दे रही हैं। #breakingnews #dussehra #dussehra2026 #korba #chhattisgarh #bemetara #betul #balod #ramleela #ravana #ravanadahan #vijayadashami #mpnews #cgnews #festivalnews #latestnews ndtv_news

संबंधित वीडियो