ग्वालियर के पॉश इलाके सिरोल में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खबर के मुताबिक, रात लगभग 1:45 बजे एक शराब दुकान के पास 'दीक्षित गुट' और दूसरे गुट के बीच गैंगवार छिड़ गया। दोनों तरफ से करीब 11 राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा।