छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पति ने न केवल अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि उसके बाल काट दिए और शरीर पर मोबिल ऑयल (Mobil Oil) डाल दिया।