मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब (बोट क्लब) पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'फ्लोटिंग तिरंगा यात्रा' निकाली गई, जिसमें खेल मंत्रालय के सैकड़ों खिलाड़ी कयाकिंग और कैनोइंग के माध्यम से तिरंगा लहराते नजर आए।