छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर दौरे पर रहे. यहां वे छत्तीसगढ़ साहू समाज और छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सबसे पहले भक्त माता कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. #cmsai #SurajpurNews #ChhattisgarhNews #KarmaJayanti #SahuSamaj #BreakingNews #TopNews #HindiNews #CGNews #PoliticalNews