Agar Malwa Farmer Success Story: ये किसान लाल‑पीले तरबूज की स्मार्ट खेती से कर रहा बंपर कमाई | MP

  • 3:48
  • प्रकाशित: मार्च 29, 2026

Farmer Success Story: आगर मालवा जिले के एक किसान ने यह साबित कर दिया कि खेती भी अब फायदे का सौदा बन सकती है, अगर सोच बदली जाए और तकनीक को अपनाया जाए. लाखों का पैकेज छोड़कर खेती करने उतरे राकेश यादव आज हाई वैल्यू खेती से लाखों की कमाई कर रहे हैं. अब तक हमने यही देखा‑सुना था कि तरबूज लाल होता है, लेकिन आगर मालवा के महुडिया गांव में खेतों में पीला तरबूज भी लहलहा रहा है. यह तरबूज सिर्फ रंग में ही अलग नहीं है, बल्कि इसकी कीमत और मांग भी सामान्य तरबूज से कहीं ज्यादा है. महुडिया गांव के राकेश यादव ने इसी नए प्रयोग से अपनी अलग पहचान बना ली है. 

संबंधित वीडियो