छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के सब-इंस्पेक्टर रिजल्ट में 'न्यूज़' (News) नाम के अभ्यर्थी को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच NDTV ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सूची में 'न्यूज़' और 'स्पेस रानी' जैसे नामों को लेकर परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे।