Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानों का संग्राम तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सलवाद और झीरम घाटी मामले पर खुली बहस की चुनौती दिए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने कहा कि पहले कोल ब्लॉक मुद्दे पर मुख्यमंत्री जवाब दें। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के बीच झीरम घाटी, नक्सलवाद और पीएम आवास योजना को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आखिर इस नई सियासी लड़ाई का आगे क्या असर होगा, जानिए पूरी रिपोर्ट में।