Mahasamund Ganja Case: पुलिस को देख तस्करों ने गांजे से भरी कार में लगाई आग, 28 किलो गांजा बरामद

  • 4:19
  • प्रकाशित: सितम्बर 20, 2026

Mahasamund Ganja Case: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में गांजा तस्करों ने पुलिस नाकाबंदी देखकर हैरान करने वाली साजिश रची। तस्करों ने 28 किलो गांजे से भरी कार में आग लगा दी ताकि सबूत नष्ट हो जाएं। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया और करीब 14 लाख रुपये का गांजा बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं जबकि एक आरोपी फरार है। गांजा ओडिशा के बलांगीर से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था।

संबंधित वीडियो