इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी का आरोप है कि मंच पर छात्रों के नाम पर कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े लोगों को खड़ा किया गया और पूरा कार्यक्रम पहले से स्क्रिप्टेड था। वहीं कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों के मुद्दों को मजबूती से उठाया, जिससे बीजेपी असहज है। कार्यक्रम में दिए गए कुछ बयानों को लेकर अब मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।