भोपाल AIIMS में एडमिशन के लिए कोलकाता से आई छात्रा 16 सितंबर से लापता है। मां से पढ़ाई को लेकर बहस के बाद छात्रा AIIMS परिसर से बाहर निकलती CCTV में दिखाई दी। मोबाइल और पर्स छोड़कर निकली छात्रा की तलाश में पुलिस जुटी है। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।