निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत के बाद एक बार फिर देश के सबसे चर्चित अपराध मामलों में से एक निठारी कांड सुर्खियों में है। दिसंबर 2006 में नोएडा के निठारी गांव से मानव कंकाल मिलने के बाद इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर पर कई मुकदमे चले, मौत की सजा सुनाई गई और बाद में कई मामलों में राहत भी मिली। जानिए 2006 से 2026 तक निठारी कांड की पूरी टाइमलाइन और इस मामले से जुड़े बड़े घटनाक्रम।