Bhind Blind Murder Case: जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में 3 जून को मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा एक फटे हुए ट्रेन टिकट के टुकड़े से हुआ, जिसने पुलिस को सीधे हत्यारों तक पहुंचा दिया. पुलिस ने महिला के प्रेमी, उसकी दूसरी प्रेमिका और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.