बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू सनातन एकता यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। पांच दिवसीय इस यात्रा के दौरान पांच जिलों में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया गया। यात्रा में कई संतों और धर्माचार्यों ने हिस्सा लिया। पंडित अनिरुद्धाचार्य और हनुमानगढ़ के राजू दास महाराज भी यात्रा के दौरान नजर आए।
यात्रा के समापन कार्यक्रम को लेकर छतरपुर के रेलवे ग्राउंड में प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारियां की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम में करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। भीड़ को देखते हुए पुलिस की तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाएगी।
#bababageshwar #bab bageshwarnews #dheerendrakrishnashastri #bageshwardham #hinduunityyatra #sanatanektayatra #sanatandharma #chhatarpur #chhatarpurnews #madhyapradesh #mpnews #aniruddhacharya #breakingnews #indiaupdates #viralnews #newsupdate #bageshwarnews
ndtv_news