Chhattisgarh News: Surajpur में अस्पताल में लगा था ताला, बाहर महिला का प्रसव, नवजात की मौत

  • 4:33
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गणेशपुर उप स्वास्थ्य केंद्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 11 से 11:30 बजे प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला पूजा सारथी को अस्पताल लाया गया, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगा था और ड्यूटी स्टाफ ने कथित तौर पर दरवाजा नहीं खोला। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल परिसर में ही महिला का प्रसव हो गया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। #surajpurnews #ganeshpur #chhattisgarhnews #newborndeath #hospital #deliverycase #healthcentre #medicalofficer #staffnurse #healthdepartment #medicalinquiry #ruralhealthcare #hospitalincident #breakingnews #latestnews #hindinews #newsupdate #healthcare #healthnews #newborncase ndtv_news

संबंधित वीडियो