MP News: Mandsaur में कार से 1.29 करोड़ कैश बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार! । Breaking News

  • 1:11
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026
मध्य प्रदेश के मंदसौर से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक काले रंग की कार से ₹1 करोड़ 29 लाख की नकदी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बरखेड़ा उदा गांव में सरपंच के यहां बाहर से आए दो व्यक्ति भारी मात्रा में कैश लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और कार जब्त कर नकदी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रकम किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। #mandsaurnews #mandsaurpolice #madhyapradeshnews #mpbreakingnews #cashrecovery #crime news #mpnews #latestnews #breakingnews #hindinews #viralnews #newsupdate #latesthindinews ndtv_news

संबंधित वीडियो