छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के ग्राम कारीपानी में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में सुंदरलाल नेताम और उनकी मां उर्मिला बाई मरकाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने, जंगल की ओर अकेले न जाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है।
#dhamtarinews #chhattisgarhnews #nagrisihawa #leopardattack #karipani #nineinjured #forestdepartment #wildlifealert #leopardnews #breakingnews #latestnews #hindinews #wildlifeattack #leopardmovement
ndtv_news