MP News: पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, रखी शर्त पर 30 मिनट तक चला ड्रामा! । Breaking News

  • 1:15
  • प्रकाशित: अक्टूबर 15, 2026
मध्य प्रदेश के एक जिले के देनारा थाना क्षेत्र के सहरिया गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने स्कूल के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। पति ने कुएं में रस्सी डाली, जिसे महिला ने पकड़ लिया, लेकिन बाहर आने से पहले पति से सबके सामने माफी मांगने और भविष्य में परेशान न करने का वादा करने की शर्त रखी। रिपोर्ट के अनुसार, करीब 30 मिनट तक यह घटनाक्रम चलता रहा। आखिरकार पति ने माफी मांगी और महिला कुएं से बाहर आई। यह भी आरोप है कि पति बाहर जाते समय घर के दरवाजे पर ताला लगा देता था। #madhyapradeshnews #viralnews #hindinews #breakingnews #latestnews #womanrescue #wellincident #shockingnews #trendingnews #madhyapradesh ndtv_news

संबंधित वीडियो