विज्ञापन

MI vs KKR: मुंबई बनाम कोलकाता, कौन मारेगा वानखेड़े स्टेडियम में बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Pitch report: आईपीएल के19वें सीजन का दूसरा मैच रविवार, 29 मार्च 2026 को खेला जाएगा. यह मुकाबला पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और 3 बार की IPL विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा. 

MI vs KKR: मुंबई बनाम कोलकाता, कौन मारेगा वानखेड़े स्टेडियम में बाजी? जानिए पिच रिपोर्ट- प्लेइंग 11 और हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला

IPL 2026, Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction, Preview: आईपीएल 2026 (Indian Premier League 2026) के दूसरे मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) आपस में भिडेंगी. यह मुकाबला रविवार, 29 मार्च 2026 को मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जबकि अजिंक्य रहाणे के कंधों पर केकेआर की जिम्मेदारी है. ऐसे में मुंबई और कोलकता के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानते हैं पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल, हेड टू हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग.

मुंबई बनाम कोलकाता: कब और कहां खेला जाएगा मैच (MI vs KKR Match)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. हालांकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा.

मुंबई बनाम कोलकाता: वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MI vs KKR Wankhede Stadium Pitch Report)

एमआई बनाम केकेआर के बीच मुकाबला मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है. दरअसल, यहां की पिच सपाट है और उछाल होती है, जिसके चलते गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. वहीं छोटी बाउंड्रीज होने के कारण बल्लेबाजों के लिए इस सतह पर अपने शॉट्स खेलना आसान हो जाता है.

हालांकि स्पिन गेंदबाजों के लिए ये पिच मददगार साबित नहीं होती. ऐसे में इन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है. वहीं तेज गेंदबाजों के लिए भी ये पिच मददगार साबित नहीं होती. इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. साथ ही इस मैदान पर टॉस का अहम रोल होता है. आंकड़ों के अनुसार, ज्यादातर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, ताकि दूसरी पारी में ओस का फायदा उठाया जा सके और लक्ष्य का आसानी से पीछा कर सके.

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच के आंकड़े? (MI vs KKR, Wankhede Stadium Record) 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक आईपीएल (IPL) के 125 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की, जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 68 मैच अपने नाम किए. वहीं एक मैच टाई हो गया. 

मुंबई और कोलकता के बीच हेड टू हेड  (MI vs KKR Head to Head Record)

अगर दोनों टीमों के बीच अब तक के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच 35 मैच खेल गए हैं. इन मैचों में मुंबई इंडियंस ने 24 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि कोलकाता की टीम सिर्फ 11 मैचों में जीत मिली. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.

कहां देखें मुंबई और कोलकता के बीच रोमांचक मैच (MI vs KKR Match Live Streaming)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला देखना चाहते हैं तो आप टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर जा सकते हैं. यहां आपको अलग अलग भाषाओं में आईपीएल की कमेंट्री देखने को मिलेंगे. इसके अलावा आप अपने मोबाइल फोन में जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar app) डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप पर आप लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

मुंबई और कोलकता की संभावित प्लेइंग इलेवन (MI vs KKR Playing 11)

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, शेरफेन रदरफोर्ड, जसप्रीत बुमराह, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी, अनुकुल रॉय.

ये भी पढ़ें: IPL 2026: छत्तीसगढ़ में RCB का डबल धमाका, मुंबई और KKR से होगी टक्कर, विराट-रोहित लगाएंगे चौके-छक्के


 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close