सतना : नशे के कारोबार पर सरकार की बड़ी 'स्ट्राइक', गृहमंत्री की मौजूदगी में 10 क्विंटल गांजा नष्ट

भारत सरकार के निर्देश पर ड्रग्स विनष्टीकरण का अभियान चलाया जा रहा है. इसी तारतम्य में रीवा रेंज के द्वारा भी पूर्व में जब्त किया गया गांजा जलाया गया. रीवा रेंज के सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले के पुलिस कप्तान जब्त किए गए गांजा की खेप लेकर पहुंचे.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गांजा नष्ट किया गया. सतना जिले की प्रिज्म सीमेंट फैक्ट्री में डीआईजी रीवा मिथलेश शुक्ला के साथ सभी जिलों के एसपी जब्त किए गया गांजा लेकर पहुंचे. जहां प्रिज्म सीमेंट के वॉयरल में अवैध मादक पदार्थ को जलाकर राख कर दिया गया. सतना पुलिस के द्वारा जलाए गए गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जा रही है. यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। केन्द्रीय गृहमंत्री विनष्टीकरण की कार्रवाई में वर्चुअल रुप से जुड़े.

भारत सरकार के निर्देश पर ड्रग्स विनष्टीकरण का अभियान चलाया जा रहा है. इसी तारतम्य में रीवा रेंज के द्वारा भी पूर्व में जब्त किया गया गांजा जलाया गया. रीवा रेंज के सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले के पुलिस कप्तान जब्त किए गए गांजा की खेप लेकर पहुंचे. सतना पुलिस के द्वारा करीब दस क्विंटल गांजा जलाया गया. गांजा की कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी गई है। इससे पहले भी काफी मात्रा में गांजा नष्ट किया जा चुका है.

Advertisement

सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ ड्रग्स विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई. सतना पुलिस के द्वारा जून 2022 से जुलाई 15 जुलाई तक जब्त किए गए गांजा को डीआईजी की मौजूदगी में विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई है.

Topics mentioned in this article