रायपुर : बाइक सवार की मदद के लिए पहुंचे पिता-पुत्र से लूट की कोशिश, वारदात CCTV में कैद

राजधानी रायपुर में पिता पुत्र से लूट की कोशिश का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें पिता-पुत्र बदमाशों के चंगुल से बच निकले.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
पिता-पुत्र से लूट की कोशिश
रायपुर:

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी, चेन स्नेचिंग की घटना आए दिन होती रहती है. घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आते रहते हैं. सरस्वती नगर में एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पिता-पुत्र से लूट की कोशिश की गई. दोनों के बीच हाथापाई भी हुई. जिसमें पिता-पुत्र बदमाशों के चंगुल से बच निकले. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें- सागर : महिला से मारपीट का VIDEO सामने आने के बाद पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Advertisement

सरस्वती नगर के शहीद मनमोहन वार्ड का है मामला

मामला सरस्वती नगर के शहीद मनमोहन वार्ड का है, जहां पर दो बाइक सवार गिरने का नाटक करते हैं. बाइक सवार को गिरते देख पिता-पुत्र मदद के लिए आगे बढ़ते हैं, तो दोनों बाइक सवार हाथापाई कर कुछ छीनने की कोशिश करते हैं. लेकिन इसके बाद पिता-पुत्र बदमाशों से ख़ुद को छुड़ाकर बच निकलने में कामयाब हो जाते हैं.

पुलिस जांच में जुटी 

सरस्वती नगर टीआई श्रुति सिंह का कहना है ये वीडियो उनके थाना क्षेत्र का है. पीड़ित ने कोई शिकायत नहीं की है. घटना स्थल पर जाकर पता किया गया तो जानकारी मिली है कि पीड़ित पिता-पुत्र जांजगीर के रहने वाले हैं. वीडियो धुंधला होने से बदमाशों की गाड़ी का नंबर समझने की कोशिश की जा रही है. पुलिस जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें- मुरैना : संदिग्ध जहरीली गैस से 5 श्रमिकों की मौत के बाद फैक्टरी मालिक, प्रबंधक पर मामला दर्ज

Topics mentioned in this article