विज्ञापन

पिंपल्‍स दूर करने में फायदेमंद हैं ये टिप्‍स, अपनाकर देखें

हम सभी ने मुंहासे से निपटने के लिए कई उपाय किए हैं. मुंहासे एक ऐसी स्थिति है जिसका सामना हम सभी को करना पड़ता है, चाहे वे बदलते मौसम के कारण हों या फैट फूड खाने के कारण. लेकिन यह पता लगाना कि हमारे चेहरे पर पिंपल को कैसे कम किया जाए, मुहांसे होने से भी बड़ी चिंता का विषय है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि डाइट में साधारण बदलाव भी इसमें आपकी मदद कर सकते हैं.

Gallery View
  • पिंपल्‍स दूर करने में फायदेमंद हैं ये टिप्‍स, अपनाकर देखें
    कॉर्न सिरप, चीनी, सफेद आटा, परिष्कृत अनाज, सॉस, केचप, सोडा, स्पोर्ट्स ड्रिंक, जूस और छिपी हुई शर्करा वाले प्रिजर्वेटिप मीट से बचना चाहिए. इन खाद्य पदार्थों में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे पिंपल हो सकते हैं.
  • पिंपल्‍स दूर करने में फायदेमंद हैं ये टिप्‍स, अपनाकर देखें
    उदाहरण के लिए, गाय के दूध में ग्रोथ हार्मोन की मात्रा अधिक होती है. परिणामस्वरूप, हर बार जब आप दूध के जरिए इन हार्मोनों को लेते हैं तो आपकी त्वचा का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. डेयरी प्रोडक्‍ट से बने मट्ठे में भी एंड्रोजेनिक प्रभाव होता है, जो हार्मोन बिगड़ने और पिंपल के साथ-साथ चेहरे पर बाल आने का कारण बन सकता है.
  • पिंपल्‍स दूर करने में फायदेमंद हैं ये टिप्‍स, अपनाकर देखें
    अत्यधिक नमक का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना गया है और इसे पिंपल बढ़ने से जोड़ा गया है. ऐसा नमक में आयोडीन की मौजूदगी के कारण होता है, जो मुंहासों का एक आम कारण है. परिणामस्वरूप, नमक का सेवन सीमित करना बेहतर है.
  • पिंपल्‍स दूर करने में फायदेमंद हैं ये टिप्‍स, अपनाकर देखें
    पकौड़े, फ्रेंच फ्राइज़, समोसे और कचौरी सभी के पसंदीदा भोजन हैं. दूसरी ओर, ये भोजन ब्‍लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकते हैं और ब्‍लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकते हैं, जिससे पिंपल बढ़ सकते हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com