विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2025

ये कैसी मां! तीन बच्चों को छोड़ भतीजे के साथ फरार हुई महिला, जिगर के टुकड़ों को लेकर थाने पहुंचा बेसहारा पति

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के छतरपुर में तीन बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ चली गई. वह अपनी तीनों बेटियों को घर पर ही छोड़ गई है. अब बेसहारा पति बच्चों को लेकर थाने पहुंचा है. वह अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए दर-दर भटकर रहा है.

ये कैसी मां! तीन बच्चों को छोड़ भतीजे के साथ फरार हुई महिला, जिगर के टुकड़ों को लेकर थाने पहुंचा बेसहारा पति

Madhya Pradesh Hindi News: छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. तीन बच्चों की मां अपने ही भतीजे के साथ 50 हजार की नगदी और 2 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गई. मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी मां की तलाश में उसका पति दर-दर भटक रहा है. आखिरकार बेबस पिता तीनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचा और पत्नी व भतीजे के खिलाफ कार्यवाही की मांग की.

नौगांव थाना क्षेत्र के वनगाय में रहने वाले मनीष अहिरवार ने बताया कि जब उसकी शुक्रवार को नींद खुली तो देखा कि 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी घर में नही थी. सभी जगह तलाश की गई, लेकिन राजकुमारी का कोई अता-पता नहीं चला.

शक यकीन में बदला

जब घर में देखा तो रुपये और गहने गायब थे. इसके अलावा भतीजा भी नहीं था. जब एक साथ दोनों गायब दिखे तो काफी दिनों का शक यकीन में बदल गया. उसने बताया कि उसने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि ममता की मूरत कही जाने वाली मां अपने तीन मासूम बच्चों की दुनिया छोड़कर चली जाएगी. पति इसके बाद थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी.

मासूम बच्चियों को लेकर थाने पहुंचा पिता

मनीष अपने तीन मासूम बच्चियों को लेकर थाने पहुंचा था, जहां शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 25 वर्षीय पत्नी राजकुमारी उसके भतीजे के साथ चली गई. वह शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे  भागी है, साथ ही घर से 50 हजार रुपये और 2 लाख के जेवरात लेकर गई है. पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू की है.

ये भी पढ़ें- MP के अस्पताल में बुजुर्ग को घसीटे जाने के मामले में डॉक्टर बर्खास्त, स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com