Waqf Board Scholarship: वक्फ बोर्ड होनहार छात्रों को देगा स्कॉलरशिप, 10वीं में चाहिए इतने प्रतिशत नंबर

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने होनहार छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की है. इंदौर की प्रसिद्ध हजरत नजर शाह दरगाह पर वक्फ बोर्ड चेयरमैन सनवर पटेल ने 10वीं पास छात्रों को फॉर्म बांटे हैं जिनके 65 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Waqf Board in MP: मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड ने होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप देने की घोषणा की हैं. इंदौर की प्रसिद्ध हजरत नजर शाह दरगाह पर वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन सनवर पटेल ने सभी छात्रों को फॉर्म बांटे हैं. उन्होंने बताया कि 10वीं पास उन छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया है, जिनके 65 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हैं. फॉर्म भरे जाने के और जमा होने के बाद मेरिट के आधार पर लिस्ट बनाई जाएगी.

इंदौर में वक्फ बोर्ड का कहना है कि सूची बनने के बाद घर जाकर प्रबंधन समिति छात्रों का सर्वे करेगी. सर्वे के बाद एक कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें सभी होनहार विद्यार्थियों को चेक दिया जाएगा. कोर्ट में चल रहे वक़्फ़ बोर्ड केस पर कहा कि हमारे लोकतंत्र का प्रमुख स्तंभ कोर्ट है. पिछले 2 सालों से देखने को मिला है कि अब जो संपत्तियां वक़्फ़ बोर्ड की थी, वह बोर्ड को विजयश्री हासिल मिली है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- जगद्गुरु रामानंदाचार्य की नसीहत, कथावाचकों और धर्माचार्य महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से बचें


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.