विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2025

जगद्गुरु रामानंदाचार्य की नसीहत, कथावाचकों और धर्माचार्य महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से बचें

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीराम दिनेश आचार्य महाराज ने कथावाचकों और धर्माचार्यों से महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणियों से बचने का आग्रह किया है. अयोध्या से ग्वालियर पहुंचे श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज ने लिव-इन प्रथा को भी गलत परंपरा बताया.

जगद्गुरु रामानंदाचार्य की नसीहत, कथावाचकों और धर्माचार्य महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से बचें

पूरे देश में धर्माचार्य और प्रवचन कर्ताओं की ओर से महिलाओं के प्रति जो अलग-अलग बयानबाजी की जा रही है, उसको लेकर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीराम दिनेश आचार्य  महाराज काफी नाराज हैं. अयोध्या से ग्वालियर पहुंचे श्रीराम दिनेशाचार्य महाराज ने कहा कि  कथावाचकों और धर्मचार्यों को महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करने से बचना चाहिए.

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने लिव-इन प्रथा को एक गलत परंपरा बताया. उनका कहना है कि भारतीय समाज व्यवस्था में इसके लिए कोई स्थान नहीं है. हमारे रिश्ते पवित्रता के धागे में बंधे होते हैं, जिनका नैतिक मूल्य होता है.

जीतू पटवारी के बयान पर बोले

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं के प्रति दिए बयान और उनके मध्य प्रदेश की महिलाओं के सर्वाधिक संख्या में शराब के सेवन किए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने  अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि उनके पास कोई तथ्य और आंकड़े होंगे, जिसके आधार पर उन्होंने कहा है. 

श्रीराम दिनेश आचार्य महाराज अयोध्या से ग्वालियर में एक दिव्य श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ में शामिल होने के लिए आए हैं. यह कथा 27 अगस्त से 3 सितंबर तक ग्वालियर के जीवाईएमसी क्लब परिसर में चलेगा.

ये भी पढ़ें- रायपुर में दिनदहाड़े 5 लाख की उठाईगिरी, शिक्षिका से सोना-चांदी की चेन लेकर गायब हुईं महिलाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com