विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

1000 साल पुराने मंदिर से सोने की मूर्ति चुराने घुसे थे चोर, भगवान विष्णु की मूर्ति खंडित की, दो आरोपी पकड़ाए

विदिशा जिले के राज्य संरक्षित 1000 साल प्राचीन विष्णु मंदिर में 8 फरवरी 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है.

1000 साल पुराने मंदिर से सोने की मूर्ति चुराने घुसे थे चोर, भगवान विष्णु की मूर्ति खंडित की, दो आरोपी पकड़ाए

Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के दीपनाखेड़ा थाना क्षेत्र में 1000 साल पुराने राज्य संरक्षित प्राचीन विष्णु मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोने की मूर्ति चोरी करने के लिए मंदिर में घुसे थे.

जानकारी के अनुसार, विदिशा जिले के गोपालनगर गांव स्थित राज्य संरक्षित प्राचीन विष्णु मंदिर में 8 फरवरी 2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को खंडित कर दिया था. अगले दिन 9 फरवरी को घटना की सूचना मिलने पर दीपनाखेड़ा थाना पुलिस और एसडीओपी सिरोंज मौके पर पहुंचे. घटना स्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया. घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए भोपाल से एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम बुलाई गई. साथ ही,  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इस दौरान 360 डिग्री दृष्टि अभियान के कैमरों से अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई.

बाबू ने दोस्तों के खाते में डाल दिए सरकार के 63,58,894 रुपये, सच सामने आते ही कलेक्टर ने नौकरी से किया बाहर

आरोपियों को जेल भेजा गया 

14 फरवरी को भोपाल-सिरोंज मार्ग पर ग्राम सुहाया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया.  बाइक सवारों की पहचान दीपक पचोरे और राकेश कहार के रूप में हुई. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरेापियों के कब्जे से होंडा शाइन मोटरसाइकिल, हेलमेट और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई है. गिरफ्तारी के के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. 

 MP का तबेला स्कूल, जहां बकरी, मुर्गी और गायें भी ले रहीं 'क्लास', पढ़ते हैं 40 आदिवासी बच्चे 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com