विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2024

Vidisha: लोडेड वाहन ने दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत 5 लोग हुए घायल, जानें पूरा मामला  

Accident: विदिशा जिले के भोपाल-सागर हाईवे पर ग्राम हिरनई के पास एक लोडेड वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी. घटना में 1 की मौत और 5 लोग घायल हुए हैं.  

Vidisha: लोडेड वाहन ने दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत 5 लोग हुए घायल, जानें पूरा मामला  

Loaded vehicle hits two bikes : मध्य प्रदेश के विदिशा  में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक लोडेड वाहन ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. इनमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई है. सभी घायलों को विदिशा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भोपाल सागर हाईवे पर हिरनई गांव के पास की है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.  

ऐसे हुई घटना 

दरअसल, विदिशा जिले के भोपाल-सागर हाईवे पर ग्राम हिरनई के पास एक लोडेड वाहन ने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मारी. चंद सेकंड में दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया. इन दोनों बाइक्स में 3 -3 लोग सवार थे. टक्कर लगते ही सभी बाइक सवार काफी दूरी पर जा गिरे. इन सभी को आसपास के लोगों की मदद से  विदिशा जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. पुलिस सूत्रों और जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों को एक एंबुलेंस की मदद से पहले जिला अस्पताल भेजा गया था. उनमें से एक युवक की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायल का इलाज चल रहा है. उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है. वहीं, चार अन्य घायलों को विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. 

ये भी पढ़ें मोहन सरकार का बड़ा फैसला, शिवराज के बनाए हुए सभी निगम, मंडल व प्राधिकरण के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष हटाए गए

मृतक के बारे में जुटाई जा रही है जानकारी

सिविल लाइन थाना के टीआई शाहबाज खान ने बताया कि हादसा ग्राम हिरनई के मोड पर हुआ है. सागर से भोपाल की ओर जा रहे एक लोडेड वाहन ने विदिशा से ग्यारसपुर की ओर जा रही दो बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें सवार कुल 6 युवक घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. 

ये भी पढ़ें Valentine Day Special : ट्रेनिंग की शुरुआत लड़ाई से हुई, खत्म होने तक प्यार में बदली, पढ़िए- पुलिस अफसर जोड़े की ये Love Story

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com